{"_id":"595a9dbd4f1c1bf7228b463f","slug":"chain-loot-with-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा अपराध, महिला से दिनदहाड़े चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं थम रहा अपराध, महिला से दिनदहाड़े चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पल्लवपुरम में सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से घर के पास ही पिस्टल के बल पर चेन लूट ली।
विज्ञापन
पल्लवपुरम फेज-दो एनएच पॉकेट निवासी ठेकेदार नरेंद्र शर्मा की पत्नी पत्नी अनीता दोपहर को बच्चे को ट्यूशन छोड़कर घर आ रही थीं। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने अनीता पर पिस्टल तानते हुए गले से चेन तोड़ ली। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन्हें गोली मारने की धमकी दे दी, जिस पर अनीता घबरा गईं। बदमाशों के फरार होने के बाद अनीता का शोर सुनकर वहां कॉलोनी के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। भाजपा के मंडल महामंत्री विक्रांत ढाका ने कहा कि एक माह में पल्लवपुरम में चेन लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। एसओ पल्लवपुरम के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन