{"_id":"5d6eb74a8ebc3e93d0283848","slug":"case-registered-against-youth-after-sexual-assault-attacked-on-woman-by-four-boys-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
Wed, 04 Sep 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली जनपद में घर से कूड़ा डालने जंगल गई महिला को चार युवकों ने खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को बेहोशी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान परिजनों को जंगल में महिला बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार शाम को घर से कूड़ा लेकर गांव से बाहर जंगल में डालने के लिए गई थी। जब वह दो घंटे तक भी घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने महिला की जंगल में तलाश शुरू की। महिला बेहोशी की हालत में जंगल में मिली। उसके निकट ही उसके कपड़े और चप्पल आदि पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रात में पीड़िता के देवर ने गांव के एक युवक को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और मारपीट करने की थाने पर तहरीर दी। मंगलवार सुबह तक भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में झिंझाना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कक्षा तीन की छात्रा से दरिंदगी मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पीड़िता के देवर की तहरीर पर गांव के युवक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/