{"_id":"5d3605368ebc3e6d1214f37d","slug":"case-registered-against-five-accused-in-former-mla-grandson-kidnapping-case-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक का पोता लापता, पीड़ित मां ने परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक का पोता लापता, पीड़ित मां ने परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 23 Jul 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जनपद में पूर्व विधायक चंदर सिंह का पौत्र देव पंवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसकी मां की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। देव के लापता होने के बाद से परिजन काफी चिंता में हैं। मां का कहना है कि प्रापर्टी के विवाद के चलते उसके बेटे को गायब करने की आशंका है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
मेरठ रोड बागपत निवासी सुनीता के मुताबिक उसका बेटा देव पंवार कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार सुबह वह घर से परिवार के ही एक सदस्य के मकान पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। काफी इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर उसका पता न चल सका। सोमवार देर रात देव की मां सुनीता देवी ने कोतवाली पहुंचकर परिवार के ही पांच सदस्यों पर बेटे को गायब करने की आशंका जताई।
विज्ञापन
सुनीता के मुताबिक परिवार में देव पंवार को ताऊ श्रीपाल ने घर पर बुलाया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आया। उनका कहना है कि प्रापर्टी से विवाद चल रहा है। इसके चलते उसके बेटे के साथ कुछ भी हो सकता है। सुनीता के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इनमें ताऊ श्रीपाल पुत्र चंद्र सिंह, श्रीपाल और विजन पुत्र कृष्णपाल निवासी बाघू, सौरभ पुत्र ऋषिपाल के अलावा कुलदीप निवासी नोएडा को आईपीसी की धारा 363 में नामजद किया गया है। कोतवाली के एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं बताया गया कि सुनीता सपा के टिकट पर नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/