फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against three members including husband in triple talaq case at Saharanpur

दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, पति सहित सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Nov 2019 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three members including husband in triple talaq case at Saharanpur
तीन तलाक - फोटो : डेमो

सहारनपुर के बेहट में फूल कॉलोनी निवासी एक महिला ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पर तीन तलाक देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति एवं सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बेहट की फूल कॉलोनी निवासी शाकिरा पुत्री शहजाद ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी पथरवा निवासी अकरम पुत्र अकबर के साथ हुई थी, जिसमें उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसे और दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। करीब पांच माह पहले उन्होंने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग की। जब उसके मायके वाले उनकी है मांग पूरी नहीं कर सकें तो आरोप है कि उसके पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन तलाक की विवेचना में लापरवाही, आईजी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 23 नवंबर को उसका पति व सास-ससुर उसके मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके चीखने की आवाज सुनकर आए उसके भाई व अन्य लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि इस दौरान उसके पति अकरम ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व सास-ससुर ने कानूनी कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अकरम, ससुर अकबर व सास शानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed