फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against fifteen peoples in case of attacked on police team at Bijnor

यूपी: 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस पर किया था हमला, दरोगा के टूट गए थे दांत

Mon, 02 Mar 2020 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Mar 2020 09:21 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर जिले में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Case filed against fifteen peoples in case of attacked on police team at Bijnor
पुलिस पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार हुए ये लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ रामगंगा खादर क्षेत्र के गांव चौहड़वाला में दबिश के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक ही परिवार के दस सदस्यों को नामजद किया गया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। 

विज्ञापन


एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गांव चौहड़वाला में दबिश देने गई पुलिस टीम पर बलविंदर और उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस जीप में तोड़फोड़ कर दी थी। हमले में प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना, दरोगा प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी हेमंत कुमार, शिवकुमार, पूनम तोमर, जीप चालक महेश कुमार घायल हुए। दरोगा प्रदीप कुमार बेहोश हो गए थे और उनके दो दांत भी टूट गए। मामले में पुलिस ने बलविंदर उर्फ बिल्लू, गज्जन सिंह व बिट्टू उर्फ बलराम, काला सिंह, जज सिंह उर्फ जयकिशन, सुखविंदर कौर, मिंद्रोबाई, सीमा कौर, कमलजीत कौर, परमजीत कौर और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी बलविंदर, जज सिंह उर्फ जयकिशन, काला सिंह, उसकी पत्नी मिंद्रोबाई, बलवंत की पत्नी सुखविंदर कौर को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से तीन सरिये, लाठी, डंडे और 35 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिलाओं ने सिपाही और होमगार्ड को पीटा, वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, ये था मामला

पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, विधायक से शिकायत 

गांव चौहड़वाला के लोगों ने भाजपा विधायक सुशांत सिंह से मुलाकात कर पुलिस पर तोड़फोड़, लूट और हमला करने का आरोप लगाया है। बिट्टू और मक्खन ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने उनके अलावा बलविंदर सिंह, काला सिंह आदि के घरों में घुसकर परिजनों को पीटा, तोड़फोड़ की और नकदी व जेवर भी लूट लिए। गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, वुडसिंह, परकट सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं बढ़ापुर थाना प्रभारी कृपाशंकर सक्सेना का कहना है कि अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप निराधार है। आरोपी शराब माफिया हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed