फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   carrying cow slaughter have shot on the workers of Hindu organization

गोवंश ले जा रहे तस्करों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर बरसाई गोलियां, आक्रोश

Wed, 08 Mar 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 08 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
carrying cow slaughter have shot on the workers of Hindu organization
लोगों से जानकारी लेेते अफसर

गोवंश लूटकर कार में ले जा रहे तस्करों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। इससे आक्रोशित हिंदू संगठनों ने कोतवाली देहात में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम श्यामनगर निवासी मनीष कुमार और उनकी पत्नी कविता अपनी गाय की बछिया को लेकर जा रहा था। आरोप है कि तीन युवक कार में आए और उसके साथ मारपीट की। उनकी बछिया को कार में लादकर भाग गए। दोनों के शोर मचाने पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं विकास एवं बिट्टू ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा होते देख कार सवार तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने देहात कोतवाली पुलिस और डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम घाना खंडी में पुलिस ने कार को घेरने का प्रयास किया। जिस पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और कार में से बछिया को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन

हर बार फरार हो जाते हैं तस्कर

carrying cow slaughter have shot on the workers of Hindu organization
प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रही गोवंश तस्करी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस तुरंत पहुंच जाती तो आरोपी पकड़ लिए जाते। पुलिस ने मनीष कुमार की तहरीर पर लूट करने एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र में गोवंश तस्करी की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। तीन दिन में चार घटनाएं हो चुकीं हैं। अधिकांश घटनाओं में पुलिस की बजाय लोगों को ही पीछा करना पड़ रहा है और गोलियां तक खानी पड़ रही है। रामपुर मनिहारान में एक किसान को गोली मार दी गई और दूसरे को सरिए से पीटकर घायल कर दिया गया, जबकि मंगलवार को भी हिंदू संगठनों ने पीछा किया और उन पर फायरिंग की गई। रामपुर मनिहारान में लोगों ने ही एक युवक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी गोवंश तस्कर को नहीं पकड़ा है। हर घटना में गोवंश बरामद हो रहा है, लेकिन आरोपी एक भी पकड़ा नहीं जा सका है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed