फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CAA, The administration has issued notice against 46 people for loss in violence at Muzaffarnagar

उपद्रव: नुकसान की भरपाई के लिए 46 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी, सात दिन में मांगा जवाब

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
CAA, The administration has issued notice against 46 people for loss in violence at Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में हुआ था भारी उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत 20 दिसंबर को शहर में हुए हिंसक प्रदर्शन, आगजनी एवं उपद्रव में क्षतिपूर्ति के लिए प्रशासन की ओर से 46 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। एडीएम प्रशासन की ओर से जारी नोटिस का सात दिनों में जवाब मांगा गया है। उधर, अभी तक एडीएम के पास 48 लोगों ने उपद्रव में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए साक्ष्य समेत प्रत्यावेदन दिए हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा में सिविल लाइन और कोतवाली में अभी तक 48 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 258 नामजद और छह हजार से अधिक अज्ञात लोग हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने क्षतिपूर्ति के प्रत्यावेदन जमा कराने के लिए एडीएम प्रशासन अमित सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अभी तक उनके पास 48 लोगों की ओर से क्षतिपूर्ति के लिए प्रत्यावेदन आए हैं। शासन के आदेश पर आगजनी करने वालों से ही नुकसान की भरपाई करनी है। एडीएम कोर्ट की ओर से उपद्रव के मामले में 46 लोगों को क्षतिपूर्ति के नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें खालापार, मदीना कालोनी, हाजीपुरा, रुड़की रोड आदि के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जवानों को जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी, जारी हुआ नया वीडियो, देखें ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि पुलिस की आख्या के अनुसार आप उपद्रव में शामिल थे, क्यों न नुकसान की क्षतिपूर्ति आपसे की जाए, इसके लिए सात दिन में जवाब मांगा गया है। शहर कोतवाली में नामजद 19 और सिविल लाइन थाना में नामजद 27 समेत कुल 46 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों से नौ जनवरी और कोतवाली क्षेत्र के लोगों से 10 जनवरी को नोटिस का जवाब मांगा गया है।

इन्होंने कहा...
उपद्रव में हुए नुकसान के संबंध में अभी तक 48 लोगों ने साक्ष्य के साथ प्रत्यावेदन कर क्षतिपूर्ति की मांग की है, जिसमें सिविल लाइन और शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमों में नामजद 46 लोगों को क्षतिपूर्ति के नोटिस जारी किए है, जिनसे सात दिनों में जवाब मांगा गया है। - अमित सिंह एडीएम प्रशासन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed