मुजफ्फरनगर बवाल: नहीं बचेंगे उपद्रवी, पहचान कर गिरफ्तार कर रही पुलिस, 73 को भेजा जेल
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में सोमवार को 25 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 20 आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चिह्नित कर गिरफ्तार किया। इन्हें मिलाकर कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 73 तक जा पहुंची है।
शहर में शुक्रवार को सीएए के विरोध स्वरूप हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 25 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सर्वाधिक 20 आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें वसीम करीम पुत्र अफजल करीम निवासी दक्षिणी खालापार, शाहिद पुत्र अबरार निवासी गूलर वाली गली खालापार, साहिब पुत्र शहजाद निवासी कूंगरपट्टी सुजडू, शहजाद पुत्र जाफर अली निवासी कूंगरपट्टी सुजडू, राजू पुत्र भूरा निवासी खालापार, नौशाद पुत्र वहाब निवासी नई आबादी खालापार, वसीम पुत्र इरफान निवासी किदवईनगर, आसिफ पुत्र शब्बीर निवासी किदवईनगर, नौमान पुत्र रमजान निवासी योगेंद्रपुरी, दानिश पुत्र नसीम निवासी चमारान खादरवाला, सुहेल पुत्र नईम निवासी चमारान खादरवाला, दानिश पुत्र नईम निवासी दरोगा की कोठी किदवईनगर, नासिर पुत्र मुश्ताक निवासी रहमतनगर, शेर खान पुत्र यूसुफ निवासी किदवईनगर, शाहिद पुत्र सुबराती निवासी न्याजूपुरा, शावेज पुत्र इकराम निवासी अंबा विहार, फरमान पुत्र यामीन निवासी मक्कीनगर, इखलाक पुत्र मांगा निवासी किदवईनगर, साजिद पुत्र अख्तर निवासी किदवईनगर और इश्तकार पुत्र इलियास निवासी दर्जी वाली गली खालापार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरों की जुबानी, मेरठ बवाल की पूरी कहानी... धांय-धांय की आवाज सुन दहल गया था शहर
सीसीटीवी की मदद से पकड़े पांच उपद्रवी
सिविल लाइंस पुलिस ने भी सोमवार को पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री ने बताया कि पांचों उपद्रवियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ-मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल, आठ की मौत, दो पुलिस चौकी समेत दर्जनों वाहन फूंके
वहीं पकड़े गए आरोपियों में सलमान पुत्र रोशन निवासी साकेत कॉलोनी, इसरार पुत्र इस्लाम निवासी हाजीपुरा, नौशाद पुत्र शौकत निवासी हाजीपुरा, कसीन पुत्र नसीम निवासी हाजीपुरा और शाहनवाज पुत्र बाबू निवासी तकिया अंसारियान शामिल हैं। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/