फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bomb blast in paswara hapur

योगीराज में दंगे के लिए सिलेंडर बम बनाते समय विस्फोट, चीथड़े उड़ गए

Wed, 05 Apr 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in paswara hapur
अस्पताल में घायल युवक

हापुड़ जिले के पसवाड़ा गांव में रविवार को सिलेंडर बम बनाते समय हुए विस्फोट होने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया। विस्फोट में एक युवक की बायीं बाजू के चीथड़े उड़ गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दंगों को अंजाम देने के लिए सिलेंडर बम बनाए जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना को आतंकी तैयारी से भी जोड़कर जांच की जा रही है इसलिए एंटी टेरेरिस्ट स्कवायड की टीम भी पड़ताल में जुट गई है। इसके अलावा गांव में एलआईयू, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों ने निरीक्षण किया। घटना के बाद जोन में अलर्ट कर दिया गया है। देर रात आईजी जोन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले में आठ से 10 लोग शामिल हो सकते हैं। विस्फोट के बाद सभी फरार हो गए। इनमें से भी कुछ के घायल होने की आशंका है। इसलिए आसपास के सभी जिलों के निजी और सरकारी अस्पतालों की जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन


ये विस्फोट पसवाड़ा में रविवार दोपहर बारह बजे के आसपास हुआ। अजीज खां के मकान में इस विस्फोट से समूचा गांव थर्रा उठा और अनहोनी की आशंका से लोग घटनास्थल की तरफ भागे। यहां मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की फर्श पर अजीज खां का बेटा सलमान लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी बायीं बाजू के चीथड़े उड़ गए थे और उसका मांस छत के लेंटर पर चिपका हुआ था। परिजन आनन फानन में घायल सलमान को स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। सलमान को गुपचुप रूप से बाइक से मेरठ के दुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही एसपी हापुड़ आरएन यादव, एएसपी क्राइम मेरठ अजय कुमार सहदेव, क्राइम ब्रांच से दीक्षित त्यागी, हापुड़ इंस्पेक्टर आरके सिंह अस्पताल पहुंचे और सलमान को पुलिस हिरासत में मेडिकल में भर्ती कराया। एसएसपी मेरठ जे. रविंद्र गौड़ और एएसपी हापुड़ आरएन यादव सहित डीआईजी की स्पेशल टीम ने घायल सलमान से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। पुलिस टीम ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि बम बनाते समय विस्फोट हुआ है। इसमें कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन वह मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी और डीआईजी पहुंचे पसवाड़ा

bomb blast in paswara hapur
घायल युवक

विस्फोट की सूचना मिलते ही लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हो गए। गृह सचिव की हिदायत मिलते ही रविवार रात करीब सवा 8 बजे आईजी जोन गांव पसवाड़ा पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उधर, छुट्टी से लौट रहे डीआईजी सुनील के.इमेनुएल भी रात करीब साढ़े 8 बजे ब्रजघाट से वाया पलवाड़ा होकर गांव पसवाड़ा में पहुंचे। उन्होंने सभी संभावित पहलुओं पर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

बिजनौर जैसी आतंकी घटना का संदेह
बिजनौर के मौहल्ला जाटान में सितंबर 2014 में ऐसी ही घटना हुई थी, उसमें सिमी से जुडे़ आतंकी देश के कई हिस्सों में धमाके करने के लिए आईईडी बनाने का प्रयास कर रहे थे। बम बनाते समय विस्फोट हो गया था। धमाके के बाद बम बनाने वाले चार युवक फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाग रहे युवकों में से एक का कपड़ा भी जल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 एमएम का पिस्टल, लैपटॉप, छोटा गैस सिलेंडर, मोबाइल, सिम कार्ड और तीन आईडी की बरामदगी की है। इस मामले में कुल छह आतंकियों के शामिल होने के बात सामने आई थी। 

हापुड़ के एसपी रामनयन यादव ने बताया कि वे, एटीएस की टीम और आईजी की टीम मौके पर गई थी। जांच पड़ताल के बाद प्राथमिक जांच में मामला स्थानीय लग रहा है। फिर भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

शास्त्री नगर में सोमवार को दुआ हॉस्पिटल में पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशने पहुंची। इसी हॉस्पिटल में हापुड़ में हुए विस्फोट में घायल सलमान को भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में पुलिस के पहुंचने से पहले ही निसार भाग निकला था। फुटेज के आधार पर पुलिस फरार निसार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed