{"_id":"57af6f184f1c1bc530ee4992","slug":"bjp-leader-s-son-was-missing-in-kharkhauda","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता भाजपा नेता का बेटा खरखौदा में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता भाजपा नेता का बेटा खरखौदा में मिला
अमर उजाला/मेरठ
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत के परिजनों से बात करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर से शुक्रवार दोपहर लापता हुआ भाजपा नेता का बेटा देर रात हापुड़ रोड पर एक स्कूल के बाहर मिला। हालांकि पुलिस और परिजन उसके लापता होने की अलग-अलग वजह बता रहे हैं। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी डेयरी संचालक चंद्रशेखर उर्फ वीरेंद्र भारद्वाज भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्होंनेे बेटे प्रशांत (24) को एक लाख रुपये सेक्टर दो में एक व्यापारी को देने के लिए भेजा था।
वह अपनी स्कूटी से गया था, लेकिन रात तक लौटा नहीं। इस पर परिजनों नौंचदी थाने में तहरीर दी थी। एसओ खरखौदा विंध्याचल तिवारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात बिजौली गांव में एसके एकेडमी स्कूल के गेट के बाहर एक स्कूटी जमीन पर गिरी हुई थी और उसके पास एक युवक पड़ा मिला, जिसके ऊपर कपड़ा ढका था। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रशांत भारद्वाज बताया। पुलिस ने रात में ही नौंचदी थाने को मामले की जानकारी दी और परिजनों को बुलाकर प्रशांत को साैंप दिया।
50 हजार खो गए थे ,इसलिए घबरा गया
एसओ के अनुसार प्रशांत पूछताछ में बयान बदलता रहा। पहले उसने बताया कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट ली और उसके बाद पता नहीं उसके साथ क्या हुआ। बाद में उसने बताया कि रास्ते में 50 हजार की एक गड्डी गिर गई। जिससे वह डर गया। उसने बाकी बचे 50 हजार रुपये घर जाकर रख दिए और स्कूटी लेकर घर से निकल गया। वह घबरा गया था कि घर पर क्या कहेगा, इसलिए स्कूल केे गेट के पास जाकर सो गया।
विज्ञापन
प्रशांत के साथ घटना हुई है : पिता
प्रशांत के पिता चंद्रशेखर उर्फ वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने प्रशांत से घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि पीवीएस मॉल के निकट एक 35-40 साल के व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी, लेकिन इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे नहीं पता। खरखौदा पुलिस ने जब शुक्रवार देर रात उसे बरामद किया उसके पास से एक लाख रुपये और उसका मोबाइल गायब था। चंद्रशेखर ने आशंका जताई कि लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने ही प्रशांत को कुछ सुंघाकर बेहोश किया और उसका कैश और मोबाइल लूटकर भाग गया।