फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader murder case, Saharanpur police could not disclose the incident even after 48 hours

भाजपा नेता हत्याकांड: जांच में जुटी 12 टीमें, फिर भी पुलिस खाली हाथ, खत्म हुई 48 घंटे की मियाद

Mon, 14 Oct 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader murder case, Saharanpur police could not disclose the incident even after 48 hours
सहानरपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेताओं की हत्या का खुलासा करने को पुलिस को मिली 48 घंटे की मियाद सोमवार को खत्म हो चुकी है। तीन दिन से एसएसपी और एसपी देहात देवबंद में ही डेरा डाले हुए हैं। उनके नेतृत्व में कई स्पेशल टीमों समेत पुलिस की 12 टीमें दिनरात बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड समेत यूपी के कई जनपदों में घूम रहीं हैं, लेकिन अभी तक बदमाशों के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


आठ अक्तूबर को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह और 12 अक्तूबर को पालिका के सभासद व भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थीं। चार दिनों के भीतर दिनदहाड़े दो भाजपा नेताओं की हत्या का मामला लखनऊ तक गूंज उठा। चौधरी धारा सिंह की हत्या के बाद एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र अपनी स्पेशल टीमों के साथ पिछले तीन दिनों से देवबंद में डेरा डालकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, स्वाट, डॉग स्क्वाड समेत पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों वारदातों को खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन सूत्रों के दावों पर यकीन करें तो पुलिस के हाथ अभी कोई भी ऐसा सबूत नहीं लगा कि जिससे यह उम्मीद की जा सके कि खुलासा जल्द हो जाएगा। इसकी एक वजह यह है कि सोमवार को पुलिस अधिकारी शॉर्प शूटरों की कुंडली खंगाल रहे थे। इतना ही नहीं उनके नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाकर कड़ियां जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: जिस पिस्टल से भाजपा नेता समेत तीन हत्याएं, उसी से कुख्यात जॉनी ने किया अपना अंत

उधर, पुलिस को लखनऊ डीजीपी कार्यालय से मिली 48 घंटे की मियाद सोमवार को खत्म हो चुकी है। जिसके चलते अधिकारियों पर लगातार खुलासे को लेकर प्रेशर बढ़ता रहा है। 

केस ब्लाइंड, पांच संदिग्धों से की जा रही पूछताछ 
एसपी देहात डॉ. विद्या सागर मिश्र का कहना है कि अभी तक केस ब्लाइंड है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया हुआ है। उम्मीद है कि उनसे पूछताछ में कोई न कोई सुराग जरूर मिलेगा। लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। खुलासे के लिए नकुड़ सीओ समेत सर्विलांस और पुलिस की टीमें बनाकर अलग- अलग काम बांट दिए गए हैं। गठित की गई टीमें लगातार वर्क कर रही हैं। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed