फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor conflicts in two communities and six people injured

यूपी: दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, कई लोग घायल

Thu, 02 May 2019 07:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bijnor conflicts in two communities and six people injured
पथराव - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के गांव खासपुरा में बाइक खड़ी करने को लेकर सिख समुदाय और पाल समाज के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों समुदाय के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


गांव खासपुरा में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सिख समुदाय की आई एक बरात की चढ़त की तैयारियां चल रही थीं। सिख समुदाय के कुछ लोग बड़ा शिव मंदिर के पास खड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार जीतू पाल का सिख समुदाय के लोगों से रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। जीतू ने बताया कि लोगों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद कुछ सिख समुदाय के लोगों ने जीतू के घर में घुसकर उसके परिजनों पर तलवारों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और पथराव किया। 
विज्ञापन


इस विवाद में नरेश, जीतू, जौनी, शीशपाल, अमित, मुन्नू समेत छह लोग लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जीतू और नरेश को बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी मनजीत को हिरासत में लिया है। अमित पाल की ओर से महिपाल सिंह, सरदार मंजीत सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी मंजीत को पकड़कर उसका चालान किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed