फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Betting in Indian T 20 league match and arrested of two accused by Meerut police

इंडियन टी-20 लीग में सट्टा लगाते दो आरोपी धरे, नकदी समेत ये सामान बरामद

Wed, 17 Apr 2019 01:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Betting in Indian T 20 league match and arrested of two accused by Meerut police
यूपी पुलिस

मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने इंडियन टी-20 लीग में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बरामद 21 हजार की नकदी के अलावा एलईडी स्क्रीन, लैपटॉप, मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन लोगों से इनके तार जुड़े हैं। 

विज्ञापन


टीपीनगर पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में इंडियन टी-20 लीग में सट्टा लगाने की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनवारी वाटिका स्थित एक मकान में छापा मारा। वहां इंडियन टी-20 लीग में मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंजर बंगलुरु के बीच चल रहे सट्टे के खेल का भंडाफोड़ किया। मौके से मनीष कुमार वर्मा पुत्र भरत सिंह वर्मा निवासी शारदा रोड ब्रह्मपुरी और पुनीत ढींगरा पुत्र मनोहर लाल ढींगरा निवासी देवपुरी थाना रेलवे रोड गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग आईपीएल शुरू होने के तुरंत बाद से इस गोरखधंधे में हैं। यह लोग मोबाइल फोन पर ही सट्टा लगवाते हैं। इससे सट्टा लगाने वाले खुद को सुरक्षित भी महसूस करते हैं। कुछ मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगे हैं। कौन लोग इनसे जुड़े हैं, इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस करेगी। दोनों के खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed