फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Before the thirteenth of the father, firing on the big brother

पिता की तेरहवीं से पहले बड़े भाई को गोलियों से भून डाला

Wed, 12 Jul 2017 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 12 Jul 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Before the thirteenth of the father, firing on the big brother
बड़े भाई को गोलियों से भून डाला

पिता की तेरहवीं करने पहुंचे दो भाई जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। इस दौरान छोटे भाई ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से बडे़ भाई को मार डाला। वहीं पुलिस से बचने को भाई परतापुर में मृतक के घर उसका शव लेकर पहुंच गया। उसकी पत्नी को बताया कि दुर्घटना में मौत हुई है, लेकिन पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एटा जिले के कासगंज थाना क्षेत्र के मानसी नांगल निवासी सावित्री देवी के पति की मौत कई साल पहले हो गई थी। बाद में सावित्री ने अलीगंज के श्यामपाल से दूसरी शादी कर ली। सावित्री के चार बेटे विनोद, राजू, इंद्रपाल और धर्मपाल हैं। इंद्रपाल कई साल पहले परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर और विनोद टीपी नगर में आकर रहने लगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 जून को कासगंज में श्यामपाल की मौत हो गई। 12 जुलाई को उसकी तेरहवीं थी। उसके लिए उसके बेटे धर्मपाल और विनोद भी मेरठ से कासगंज गए हुए थे। वहां राजू और धर्मपाल भी थे। नौ जुलाई को धर्मपाल और इंद्रपाल के बीच पिता की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई धर्मपाल ने इंद्रपाल को गोली मार दी। अस्पताल में सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रपाल उठाकर लाया था बंदूक

Before the thirteenth of the father, firing on the big brother
भाई को मार डाला

बाद में धर्मपाल और उसके दोनों भाई इंद्रपाल का शव लेकर शताब्दी नगर में उसके घर पहुंचे। इसी बीच इंद्रपाल की पत्नी रूबी ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी रुबी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोपी धर्मपाल ने बताया कि उसका भाई को मारने का कोई इरादा नहीं था। जमीन के बंटवारे को लेकर वह भाई से बात कर रहा था। इसी को लेकर इंद्रपाल को गुस्सा आ गया। वह बंदूक उठाकर ले आया। इस बीच छीना झपटी में गोली चल गई। उसने भाई को बचाने की पूरी कोशिश की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed