फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bawal on the defeat of the BSP, fierce firing, more than a dozen people injured

बसपा की हार पर बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Tue, 14 Mar 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Bawal on the defeat of the BSP, fierce firing, more than a dozen people injured
यूपी पुलिस

इंचौली थाने के मैथना गांव में दुल्हैंडी यानी मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया गया कि यह विवाद विधानसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि दलित समाज के कुछ लोग मायावती के हारने के कारण बेहद नाराज थे। वहां मौजूद लोगों की मानें तो दलित पक्ष के युवकों ने दूसरी जाति के युवकों के साथ कल शाम यह कहते हुए मारपीट कर दी कि तुम लोगों ने हमारी बहन जी को हरवा दिया। 

विज्ञापन


वहीं मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद रात के समय फायरिंग भी हुई। इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। खास बात यह है कि एक पक्ष ने पुलिस को दौड़ा दिया। विवाद बढ़ता देख गंगानगर, पल्लवपुरम, लालकुर्ती, महिला थाना पुलिस और बीएसफ के एक टुकड़ी मौके पर बुलाई गई। इसके बाद जाकर किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक दर्जन लोगों का मेडिकल कराया है। दूसरे पक्ष के 4 लोगों की तरफ से दलित समाज के खिलाफ तहरीर दी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed