फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Woman Murder Case: Victim family has says that fake encounter by police

महिला हत्याकांड: मुठभेड़ पर उठे सवाल, आरोपी की मां ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Sat, 05 Dec 2020 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Woman Murder Case: Victim family has says that fake encounter by police
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में महिला की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी गौरव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मां सोमवती ने एसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बागपत कोतवाली पुलिस गौरव को अमृतसर के बियास क्षेत्र के रैय्या गांव से लेकर आई थी। गलत तरीके से मुठभेड़ दर्शाई गई है। हत्या की वारदात में भी उसके बेटे को गलत फंसाया गया है।

विज्ञापन


महिला जयंती की हत्या के आरोप में फरार चल रहे गौरव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शुक्रवार रात पुलिस ने नौरोजपुर गुर्जर रोड पर मुठभेड़ में गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची गौरव की मां सोमवती ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। उसका कहना था कि जयंती की हत्या के दौरान भी वह और उसका बेटा पंजाब में ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। अब भी बागपत कोतवाली पुलिस अमृतसर के बिसाय थाना पुलिस के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंची और गौरव को सुपुर्दगी में लेकर आई थी। लेकिन बागपत पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तारी दर्शाई है। उसके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। प्रकरण की जांच की मांग रखी। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed