फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Crime News: CM Yogi has sought a report in 24 hours in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar

भाजपा नेता की हत्या मामला: सीएम योगी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, मौके पर पहुंचे आईजी, प्रभारी निरीक्षक निलंबित

Tue, 11 Aug 2020 11:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Crime News: CM Yogi has sought a report in 24 hours in the murder case of BJP leader Sanjay Khokhar
सीएम योगी और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले में सीएम योगी ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संजय खोखर के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।  

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली दिनेश चिकारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया में रंजिश का मामला लग रहा है। पीड़ित परिवार से बात करके मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम योगी ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए।


यह भी पढ़ें: भाजपा के दिग्गज नेता की हत्या, पीएम मोदी से लेकर इन बड़े-बड़े नेताओं तक थी सीधी पहुंच, तस्वीरों में देखें

ये है पूरी घटना
छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे। वह ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भी थे। मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed