फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash escaped from police custody, these criminals has been escaped so far in Meerut, one is rewarded for two and a half laKh

ढीली पड़ी 'खाकी' की पकड़, पुलिस कस्टडी से अब तक फरार हुए कई कुख्यात, एक पर है ढाई लाख का इनाम

Sat, 12 Sep 2020 07:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Sep 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
badmash escaped from police custody, these criminals has been escaped so far in Meerut, one is rewarded for two and a half laKh
पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

इसे लापरवाही कहें या सेटिंग। पुलिस कस्टडी से फरार होना बदमाशों के लिए बाएं हाथ का खेल हो गया है। वह जब जहां से चाहें, वहां से फरार हो जाते हैं। इस पर एक-दो दिन तक शोर मचता है और फिर सब सामान्य हो जाता है।

विज्ञापन


शनिवार को बिजनौर के जिला अस्पताल में कोविड की जांच कराने आए तीन मुल्जिमों में से एक आरोपी हाथ से हथकड़ी निकाल कर फरार हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फरार आरोपी मौहल्ला लडापुरा का दिलशाद बताया गया है। फरार आरोपी अपनी पत्नी से बात करते समय फरार हुआ है। आगे पढ़ें ऐसे ही मामले जब खाकी को चकमा देकर नौ दो ग्यारह हुए शातिर बदमाश:-

विज्ञापन

अब तक कस्टडी से भागे बड़े बदमाश
कुख्यात बदन सिंह 'बद्दो' के पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। दो जुलाई 2019 को कुख्यात रोहित उर्फ सांडू मुजफ्फरनगर दरोगा दुर्ग विजय सिंह को गोली मारकर कस्टडी से भाग गया था। हालांकि उसे और उसके साथी राकेश को पुलिस ने 14 दिन बाद मुठभेड़ में मार गिराया था।

जिले से भागे अपराधियों में सबसे बड़ा नाम बदन सिंह उर्फ बद्दो का है। 28 मार्च, 2019 को बद्दो दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बद्दो ने पुलिसकर्मियों को पहले नशीली मिठाई खिलाई और फिर टाॅयलेट जाने के बहाने पुलिस वैन से उतरकर अन्य साथियों की मदद से फरार हो गया।

इस समय बद्दो पर ढाई लाख का इनाम है। लेकिन पुलिस यह बताने की स्थिति में भी नहीं है कि बद्दो भारत में है या विदेश में। इससे पहले शातिर तांत्रिक नजाकत उर्फ पप्पू भी 26 सितंबर 2015 को इसी तरह कस्टडी से फरार हो गया था। उस पर 25 हजार का इनाम है। लेकिन पुलिस उसका सुराग तक नहीं लगा पाई। 

यह भी पढ़ें  यूपी: हाथ से हथकड़ी निकालकर मुल्जिम फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, तलाश जारी

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ मोनू
मोनू पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम अछरौंडा परतापुर 9 जनवरी, 2015 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था। वह भी 25 हजार का इनामी है। लेकिन पकड़ा नहीं गया। बुलंदशहर के एक बंदी को 26 नवंबर 2015 को कूल्हे के ऑपरेशन के नाम पर मेडिकल अस्पताल में लाया गया था। लेकिन वह दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था।

मेडिकल थाना क्षेत्र से 25 अप्रैल, 2013 को इरफान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम हर्रा सरूरपुर भी फरार हुआ था। वह हत्या के मुकदमे में जेल में बंद था। जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। 

यह भी पढ़ें : जहरीली शराब का कहर... गांवों में पसरा मातम, बिखर गए सपने, नहीं जले चूल्हे, देखिए तस्वीरें

दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ बंदी
19 जुलाई 2019 को मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल से देर रात दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा से धोखाधड़ी का आरोपी बंदी शौचालय जाने का बहाना कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस बंदी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर रिकवरी के लिए देहरादून जा रही थी। दिल्ली पुलिस पहले गुपचुप बंदी को तलाश करती रही और उसके न मिलने पर 14 घंटे बाद खतौली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि नई दिल्ली के लक्ष्मीनगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद नितिन नागपाल नामक बंदी को तीन दिन के कस्टडी रिमांड पर लिया था। दिल्ली पुलिस की एक टीम उक्त बंदी को लेकर रात रिकवरी के लिए देहरादून जा रही थी।

तड़के करीब चार बजे पुलिस टीम बंदी को लेकर हाईवे स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए रुकी थी। वहां बंदी ने दिल्ली पुलिस से टाॅयलेट जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस कस्टडी से भागा शातिर बदमाश
3 फरवरी 2019 को मेरठ में चेन स्नैचिंग गिरोह का सरगना आकाश तोमर उर्फ बिट्टू निवासी जयदेवीनगर नौचंदी को गंगानगर पुलिस ने रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार रात गंगानगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रश्मि डिवाइडर रोड से घर के लिए पैदल जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने रश्मि से मोबाइल झपट लिया।

सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, गंगानगर एसओ विनोद कुमार और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी ने बदमाशों की घेराबंदी की तो एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। जवाब में आकाश तोमर उर्फ बिट्टू निवासी जयदेवीनगर नौचंदी के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया।

आकाश पर नौचंदी, गंगानगर और मेडिकल में चेन स्नैचिंग, पर्स और मोबाइल लूट के 16 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आकाश ने बताया कि 31 दिसंबर को गंगानगर में महिला से चेन और तीन महिलाओं से मोबाइल लूटे थे। शास्त्रीनगर में भी दस दिन पहले महिला से पर्स लूटा था।

कोर्ट में पेशी से पहले कस्टडी से फरार हुआ बदमाश
1 जुलाई 2020 को जनपद सहारनपुर जनपद में कोर्ट में पेश होने से पहले ही एक बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह घटना भी सुबह चार बजे ही हुई।

बता दें कि जनपद में नकुड़ थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए सहारनपुर लाई थी। इसी दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed