यूपी: एटीएस ने दो संदिग्धों को उठाया, आठ रडार पर, जांच के लिए लगाए तकनीकी एक्सपर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में संदिग्ध दो आतंकी भाई गुलजार और शहजाद की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने वेस्ट यूपी में कई जगह पर शुक्रवार को भी छापामारी की। एटीएस ने इस मामले में मेरठ से दो युवकों को उठाया है। उनसे पूछताछ के बाद एटीएस ने आठ लोगों को रडार पर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गुलजार से पूछताछ के बाद एटीएस ने अपनी जांच शुरू की है। जिसमें मेरठ के तीन, हापुड़ के दो और बुलंदशहर के तीन लोगों के नाम आरोपी गुलजार ने बताए हैं। एटीएस ने उनकी तलाश में छापे मारे।
एटीएस ने गुरुवार रात मेरठ से दो लोगों को उठाया। इनमें एक 65 साल का निजामुद्दीन है। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। एटीएस की जांच में यह भी सामने आना बताया गया कि वेस्ट यूपी के जिलों से आतंकी इनपुट मिल रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं।
बताया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है। वेस्ट यूपी के जिले मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत कई जिलों से आतंकी इनपुट है।
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर में एटीएस का डेरा : मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ जिले में एटीएस ने डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भाइयों से पूछताछ के बाद कई संदिग्ध लोगों के नाम एटीएस को मिले हैं। जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। इन लोगों की तलाश में एटीएस ने तीनों जनपदों में छापमारी भी की। लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
जांच के लिए तकनीकी एक्सपर्ट लगाए
गुलजार और शहजाद की वेबसाइट की सारी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकी एक्सपर्ट भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने फर्जी ईमेल आईडी से कई गोपनीय जानकारी भेजी हैं। कई जानकारी अकाउंट से डिलीट कर दी थी। उन जानकारियों की रिकवरी के लिए एक्सपर्ट लगाए गए हैं।
दोनों आरोपियों से जुड़े कई मामलों में सुरक्षा एजेंसियां गोपनीय जांच कर रही हैं। लैपटॉप और मोबाइल की एटीएस अपनी फोरेंसिक लैब से जांच कराएगी। एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि आईडी से किस किस को मेल किया और क्या डिलीट किया। लैपटॉप की भी जांच शुरू कर दी गई है।
आतंकी इनपुट मिले हैं
शामली में पकड़े गए गुलजार और शहजाद को पुलिस रिमांड पर लेगी। दोनों भाइयों की कुछ ऐसी गतिविधियां मिली हैं, जो कि आतंकी इनपुट से मिल रही हैं। इसको देखते हुए एटीएस भी जांच करने में जुटी है। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/