फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Armed robbers loot 4.10 lakh from munim

हथियारबंद बदमाशों ने मुनीम से 4.10 लाख लूटे

Tue, 11 Jun 2019 04:28 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 11 Jun 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
Armed robbers loot 4.10 lakh from munim
पुलिस को लूट की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : पुलिस को लूट की जानकारी देता पीड़ित
मेरठ के मवाना में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार सुबह शराब के ठेकों से वसूली कर राफन स्थित पेपर मिल में भुगतान करने जा रहे ठेकेदार के मुनीम से इंद्रप्रस्थ मंडप के समीप लूट की तथा फरार हो गए। इस पर पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे तथा बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी पंकज जैन ने मवाना व आसपास के कस्बों में शराब ठेकों क ेठेके ले रखे हैं। इनसे इंचौली थाने के गांव सिखेड़ा निवासी मनीष पुत्र मदनपाल कैश एकत्र करता है। साथ ही ये लोग भूसी, खोई आदि का कार्य भी करते हैं। मनीष ने बताया कि आज सुबह ही उसने मिल रोड, तहसील रोड आदि पांच शराब ठेकों से पैसा लेकर पिठ्ठू बैग में डाल लिया। इसके बाद बाइक पर सवार होकर राफन स्थित पेपर मिल के लिए चला। सुबह करीब 10 बजे मेरठ रोड पर इंद्रप्रस्थ मंडप से पहले दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसके सामने बाइक रोक दी। जिस कारण वह गिरने से बमुश्किल बचा। अभी कुछ समझ पाता की बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी तथा गोली मारने की धमकी दी। जिस पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उससे बैग छीन लिया। जिसमें 4 लाख 10 हजार रुपये थे। बदमाश कैश लूटकर बाइक पर मवाना की ओर फरार हो गए। इस पर पीड़ित मनीष ने तुरंत यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी विनय आजाद तथा सीओ यूएन मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा मनीष से पूछताछ की। वहीं, बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया। हालांकि उनका सुराग नहीं लग सका। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वारदात का शीघ्र खुलासा होगा : एसपी देहात
पुलिस
ने शराब ठेकेदार के मुनीम से हुई 4 लाख 10 हजार की लूट के मामले में नगर पालिका के सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली, लेकिन कुछ हाथ नहीं आ सका। शाम के समय एसपी देहात अविनाश पांडे थाने पहुंचे। उन्होंने लूट के खुलासे के लिए फलावदा थाना प्रभारी संजय सिंह, मवाना थाना प्रभारी विनय आजाद तथा सीओ के बैठक की। वहीं, इसके शीघ्र खुलासे के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, एसपी देहात ने बताया कि कुछ सूत्र हाथ लगे हैं। वारदात का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed