फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   apharan hatya

अपहरण के बाद छात्र की बेरहमी से हत्या

Wed, 21 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 21 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
apharan hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में एक सप्ताह पहले मारपीट के विवाद में छात्र की बेरहमी से हत्या कर शव ईख के खेत में हाईटेंशन लाइन के नीचे फेंक दिया गया। आरोप है कि हत्या को अंजाम देने के बाद घायल युवती को एसएसपी ऑफिस ले जाकर छात्र के खिलाफ रेप के प्रयास और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मंगलवार को छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों को घेरकर जमकर हंगामा काटा। युवती पक्ष के छह लोगों के खिलाफ बहसूमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बहसूमा थाना क्षेत्र के शाहपुर बटावली निवासी सूरजमल रिटायर्ड फौजी हैं। सूरजमल का बेटा रोहित उर्फ बिट्टू (23) एक कॉलेज से बीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि विगत 14 सितंबर को गांव में एक युवती पड़ोसी के घर जा रही थी। जहां रोहित व उसके भाई मोहित से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। जिसके बाद युवती से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया था। घटना में युवती घायल हो गई थी।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने रोहित, मोहित और उमेश पुत्र आसाराम के खिलाफ घर में घुसकर हमले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला आपसी विवाद का बताया था।
जिसके बाद 16 सितंबर को परिजन घायल युवती को एसएसपी ऑफिस लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ऑफिस पर एक उच्च अधिकारी ने एसओ बहसूमा को कार्रवाई का आदेश दिया तो बहसूमा एसओ बचन सिंह सिरोही ने रोहित समेत तीन लोगों पर रेप के प्रयास और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रोहित की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी निर्ममता से की हत्या
मंगलवार शाम रोहित का शव गांव से एक किमी दूर महेंद्र के बाग के पास हाईवोल्टेज लाइन के नीचे ईख में मिला। रोहित का गुप्तांग काटने के अलावा उसके सिर, छाती, कंधे और शरीर पर बीस से अधिक जगह घाव मिले। शव को लोहे की रॉड से गरम कर दागा भी गया। शव मिलने पर सीओ मवाना रितेश कुमार, एसओ बहसूमा फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। लोगों ने जाम लगाकर पुलिस का घेराव कर दिया। सीओ मवाना ने बताया कि 14 सितंबर को ही छात्र की हत्या कर दी गई थी। बाद में युवती के परिजनों ने रोहित पर मुकदमा दर्ज कर मुल्जिम बनवा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर अजीत, सोनू, मोनू, अरुण, धर्मवीर, आदेश और अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed