{"_id":"5d0e8aec8ebc3e470d4f0e97","slug":"advocate-teasing-with-a-student-in-roadways-bus-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोडवेज बस में छात्रा से छेड़छाड़, जमकर बखेड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: रोडवेज बस में छात्रा से छेड़छाड़, जमकर बखेड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 23 Jun 2019 02:03 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। बस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। छात्रा ने एक अधिवक्ता पर आरोप लगाया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर नौचंदी पुलिस पहुंची। लेकिन उससे पहले छात्रा अपने भाई के साथ चली गई। मामला यूपी के मेरठ शहर का है।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर निवासी एक छात्रा शनिवार को अपने भाई के साथ हापुड़ जा रही थी। सोहराब गेट डिपो से भाई-बहन बस में बैठे थे। सीट पर बैठने को लेकर छात्रा का एक अधिवक्ता से विवाद हो गया। छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। बहन-भाई ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। अधिवक्ता ने अपना आई कार्ड दिखाया और छेड़छाड़ के आरोप को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
सोहराब गेट डिपो में यात्रियों और कर्मचारियों की भीड़ लगने लगी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। बस में छेड़छाड़ की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन छात्रा अपने भाई के साथ वहां से चलीं गई। अधिवक्ता भी वहां से निकल गए। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना कि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं आई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/