{"_id":"5e26f9388ebc3e4b1e549783","slug":"accused-shot-a-soldier-in-a-village-of-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीएसएफ के जवान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा में थे तैनात, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बीएसएफ के जवान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा में थे तैनात, जांच में जुटे अफसर
Wed, 22 Jan 2020 03:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Jan 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान की परीक्षितगढ़ के दुर्गेशपुर गांव में मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त जवान की पत्नी भी साथ में थी। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ में दुर्गेशपुर गांव निवासी संजीव कुमार (24) पुत्र भोपाल सिंह की पोस्टिंग पुलवामा में थी। दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। बाइक से पत्नी गीतांजलि को लेकर नारंगपुर गांव अपनी बहन की ससुराल गया था। शाम करीब 5:30 बजे वापस लौटते वक्त दंपती दुर्गेशपुर गांव के पास ही अपने खेत पर रुक गया। पत्नी एक खेत में बथुआ तोड़ने लगी और संजीव वहीं ट्यूबवेल के पास टहलने लगा। इसी दौरान दो बदमाश आए और संजीव को गोली मारकर भाग गए। संजीव और गीतांजलि की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संजीव को नजदीकी अस्पताल ले गए, फिर गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि सिर पर गोली लगने से मौत हुई है। वारदात की चश्मदीद गवाह जवान की पत्नी गीतांजलि है। अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/