{"_id":"5da7674a8ebc3e013b286854","slug":"accused-brother-aspect-his-crime-in-police-interrogation-after-shot-sister-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी भाई बोला- कब तक बर्दाश्त करता... इज्जत से खिलवाड़ कर रही थी, इसलिए गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोपी भाई बोला- कब तक बर्दाश्त करता... इज्जत से खिलवाड़ कर रही थी, इसलिए गोली मारी
Thu, 17 Oct 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवती की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के मोहल्ला खालापार में मंगलवार देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में हमलावर भाई ने महिला के चालचलन पर उंगली उठाते हुए कहा कि वह लगातार इज्जत से खिलवाड़ कर रही थी, आखिर कैसे और कब तक बर्दाश्त करता ? इसीलिए उसे गोली मार दी। उधर, मेरठ मेडिकल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में मंगलवार देर रात महिला शाहिदा पत्नी नन्ना को उसी के भाई मोनी उर्फ शाहिद ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। गंभीर हालत में शाहिदा को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। शाहिदा के पति नन्ना ने मामले में हमलावर शाहिद उर्फ मोनी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी कर लिए थे, जिसे रोकने पर उसने शाहिदा को गोली मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: भाई ने अपनी छोटी बहन का गला काटकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में शाहिद उर्फ मोनी का कहना है कि उसकी बहन के मोहल्ले के ही एक युवक से संबंध थे, जिसे कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके चलते उन्होंने करीब एक साल पूर्व उससे सभी संबंध खत्म कर लिए थे। शाहिद ने बताया कि कुछ माह पूर्व बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी का भी अपहरण करा दिया था, तभी से वह बहन से बदला लेने की फिराक में था और इसी के चलते उसने मंगलवार देर रात उसे गोली मार दी। हमलावर भाई का कहना है कि उसे बहन को गोली मारने का कोई अफसोस नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/