निकाह की ख्वाहिश पर बेटे का कत्ल, रह गया जिंदगी भर का गम, पढ़ें- क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर में निकाह से पहले ही बेटे का कत्ल कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी अब्दुल वहाब की शादी तय करके परिजनों ने खुशियां घर में लाने की उम्मीद की थी। अब्दुल वहाब की मर्जी के खिलाफ परिजनों ने रिश्तेदार की बेटी से उसका रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह रिश्ता अब्दुल वहाब की जान ले बैठा।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी दिलशाद और गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना निवासी नौशाद आपस में साढू हैं। रिश्तेदारी को मजबूत करने के लिए दिलशाद ने बेटे अब्दुल वहाब का रिश्ता नौशाद की बेटी से गत सात मार्च को ही तय किया था। आठ मार्च को दिलशाद खुद गाजियाबाद जाकर दोनों के निकाह की चिट्ठी लाया था, निकाह की तारीख 15 मार्च (रविवार) को तय की गई थी।
दिलशाद के भाई लील्ला ने बताया कि अब्दुल वहाब ने रिश्ते से इनकार किया था, लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। पूरा परिवार इस शादी को लेकर खुशियों में मग्न था, लेकिन एक सप्ताह बाद ही शुक्रवार तड़के अब्दुल वहाब का अपहरण होने से खुशियों को ग्रहण लग गया। अब परिजन उस क्षण को कोस रहे हैं, जब उन्होंने अब्दुल वहाब के इनकार के बावजूद उसका रिश्ता तय किया था।
युवती के गांव का है हत्यारोपी
अब्दुल वहाब के अपहरण और हत्या की गुत्थी को रतनपुरी थाना पुलिस लगभग सुलझा चुकी है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि अब्दुल वहाब की जिस युवती से शादी तय हुई थी उस युवती के अपने गांव के ही युवक से संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों के बीच काफी समय से मोबाइल पर लंबी बातें भी होती हैं। अपहरण के बाद अब्दुल वहाब के दोनों मोबाइल फोनों की लोकेशन भी कलछीना गांव के पास ही मिली थी। जांच में सामने आया है कि जिस युवक से युवती के संबंध थे उसी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अब्दुल वहाब का अपहरण किया और हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि वारदात में पांच आरोपी शामिल हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा चुका है और धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। आरोपियों के गिरफ्त में आने पर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी: शादी से एक दिन पहले दूल्हे की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
पिता और भाइयों के साथ मजदूरी करता था वहाब
गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी दिलशाद के परिवार में पत्नी संजीदा के साथ ही चार बेटे और पांच बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दिलशाद के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि है। दिलशाद चारों बेटों के साथ ठेकेदार के यहां मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/