{"_id":"6ae0ed25053ec44b3607f906","slug":"attack-on-a-policeman-at-a-fair-fir-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168190-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेले में सिपाही पर हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेले में सिपाही पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 27 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट स्थित डीएम आवास के पास मंगलवार भोर में न्यायालय सुरक्षा कर्मी अश्वनी मिश्र (32) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भोर चार बजे डीएम आवास के पास दो डीजे में कंपटीशन चल रहा था। तभी सिविल ड्रेस में अश्वनी मिश्र वहां से गुजर रहे थे।
उन्होंने डीएम आवास के पास डीजे वाले से धीमी आवाज में डीजे बजाने को कहा तो वहां पर मौजूद युवक उनसे कहासुनी करने लगे। अश्वनी ने अपना आईकार्ड दिखाया, लेकिन युवकों ने उनकी एक नहीं सुनी। बात बढ़ने पर युवकों ने अश्वनी पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अश्वनी मिश्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सक के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। मेडिकल कॉलेज से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)