{"_id":"58bdb64f4f1c1ba04bdc48cd","slug":"aabulane-will-be-eriksha-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन पर नहीं चलेगा ई रिक्शा, लगेगा जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबूलेन पर नहीं चलेगा ई रिक्शा, लगेगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड आबूलेन पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के तहत ई रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। फुटपाथ को चौड़ा करने और अतिक्रमण हटाने का काम बोर्ड ने शुरू कर दिया है। शहर में बढ़ते ई रिक्शा और अस्तव्यस्त ढंग से खड़े होने की वजह से जाम लगता है।
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव का कहना है आबूलेन पर ई रिक्शा नहीं चलने दी जाएगी। बोर्ड के कर्मचारी इस पर नजर रखेंगे। यदि ई-रिक्शा पकड़ी गई तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। आबूलेन पर जाम न लगे और लोगों को सुविधा मिल सके इसके लिए ट्रैफिक प्लान और बाजार को व्यवस्थित किया जाएगा। अभी विभाग की टीम सर्वे कर रही है। इनपुट आने के बाद ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा। बेगमपुल की ओर से आबूलेन पर ई रिक्शा की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। होली के बाद बोर्ड इस पर अहम फैसला ले सकता है। अभी हालत यह है कि आबूलेन ही नहीं सदर बाजार में अंदर छोटी-छोटी गलियों में ई रिक्शा जा रही है। इनसे जाम लग रहा है।
शहर का पहला बाजार होगा ई रिक्शा फ्री
हाईकोर्ट के आदेश पर एसएसपी ने शहर में बेगमपुल से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक टेंपो फ्री जोन घोषित किया था, लेकिन टेंपो से लेकर ई रिक्शा तक यहां धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। नियम और आदेश का पालन नहीं हो रहा। चौराहों पर ई रिक्शा की भीड़ जाम लगा रही है। कैंट बोर्ड आबूलेन पर ई रिक्श संचालन रोक पाया तो यह शहर का पहला बाजार होगा जो ई रिक्शा फ्री होगा।
विज्ञापन
फुटपाथ और डिवाइडर पर होगा काम
कैंट बोर्ड आबूलेन पर फुटपाथ और डिवाइडर पर काम करेगा। दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। गाड़ी से आने वाले ग्राहकों को अलग पार्किंग की जगह दी जाएगी। बंगला नंबर 173 में पार्किंग की व्यवस्था है। व्यापारियों का कहना है पार्किंग में लाइट और सेफ्टी की व्यवस्था रहेगी तो पार्क करने में सहूलियत रहेगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट करने में वह सहयोग देने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी आबूलेन पर व्यवस्था बनाई गई थी। लेकिन वह चली नहीं। बोर्ड ने अब दोबारा नई ढंग से व्यवस्थित करने की बात कही है।