{"_id":"5d527ac28ebc3e6cf35fb123","slug":"a-young-man-murdered-in-at-meerut-city-and-investigation-start-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: घर में घुसकर युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: घर में घुसकर युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Aug 2019 02:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मेरठ जिले के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम कॉलोनी निवासी मृतक युवक नशे का आदि बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने पर सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/