फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A photographer was shot during a wedding ceremony in Muzaffarnagar

बरात में चढ़त के दौरान फोटोग्राफर को लगी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस को नहीं दी सूचना

Tue, 25 Feb 2020 11:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Feb 2020 11:26 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बरात की चढ़त के दौरान फोटोग्राफर को गोली लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया और...

विज्ञापन
A photographer was shot during a wedding ceremony in Muzaffarnagar
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर सोमवार देर रात बरात की चढ़त के दौरान लाइसेंसी राइफल से की गई हर्ष फायरिंग के दौरान फोटोग्राफर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। युवक को गुपचुप तरीके से एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक फोटोग्राफर है। सोमवार को युवक के परिवार में ही शादी थी। देर रात शाहबुद्दीनपुर रोड पर बरात चढ़त हो रही थी, जिसमें युवक फोटोग्राफी कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें एक गोली फोटोग्राफी कर रहे युवक के पैर में जा लगी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद बरात में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में युवक को गुपचुप तरीके से एक नर्सिंगहोम में ले जाकर भर्ती कराया गया। हर्ष फायरिंग करने वाले व गोली लगने वाला युवक एक ही परिवार से संबद्ध होने के चलते पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दूल्हे समेत 10 को लगी गोली, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों की बरातियों के साथ जमकर मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि हर्ष फायरिंग की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने इस तरह की तहरीर दी है। पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed