फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten people including the groom were shot in a village in Meerut

दूल्हे समेत 10 को लगी गोली, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों की बरातियों के साथ जमकर मारपीट

Fri, 14 Feb 2020 02:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ten people including the groom were shot in a village in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

मेरठ के खेड़ी गांव में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे समेत 10 लोगों को गोली लग गई। इस घटना के बाद बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई। दूल्हा पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खेड़ी गांव में बुधवार देर रात बहसूमा के गांव भाकिपुरिया निवासी शुभम की बरात आई थी। आरोप है कि चढ़त के दौरान दुल्हन पक्ष से उसके चाचा नरेश व यशपाल लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान घोड़ी पर बैठे दूल्हे व डांस कर रहे बरातियों को गोली लग गई। दूल्हे व बरातियों को लहूलुहान देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सहायता से सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद बरातियों में आक्रोश फैल गया और उनकी दुल्हन पक्ष के लोगों से जमकर मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करने आए कांग्रेसी आपस में भिड़े, बने तमाशा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन उससे पहले ही गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई गई। दूल्हे के भाई निशांत ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed