फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A person have death under suspicious circumstances in nakur area of Saharanpur City

सहारनपुर: शौचालय के गड्ढे में मिला मेहराज का शव, परिवार में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

Thu, 18 Jun 2020 10:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jun 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
A person have death under suspicious circumstances in nakur area of Saharanpur City
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नकुड़ क्षेत्र के मोहल्ला बंजारान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शौचालय के नव निर्माणाधीन गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 
कस्बे के मोहल्ला बंजारान में शेखजादान वाली मस्जिद के पास मेहराज उर्फ नानू पुत्र महबूब का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बन रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह मेहराज उर्फ नानू का शव नव निर्माणाधीन शौचालय के पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को वह बच्चों के साथ छत पर सो गई थी और उसके पति मेहराज नीचे आंगन में सो गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह उठकर नीचे आई तो वह अपनी चारपाई पर नहीं थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दिन निकलते ही विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उनकी चप्पल शौचालय के गड्ढे के पास पड़ी मिली। शक होने पर उसने इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी। वहीं इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। व्यक्ति की मौत की सूचना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

बताया गया कि मृतक मेहराज (45 वर्ष) के एक 16 वर्षीय पुत्र व तेरह और सात साल की दो बेटियां हैं। व्यक्ति की मौत को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed