फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man shot dead in case of Illegal mining in a village of Meerut city

मेरठ: अपहरण के बाद फरमान की हत्या, गोलीबारी में गई युवक की जान, कई लोग घायल

Fri, 29 May 2020 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 May 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
A man shot dead in case of Illegal mining in a village of Meerut city
फरमान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मुंडाली के बढ़ला कैथवाड़ा गांव में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, मवाना के गांव बहोड़पुर में युवक की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव बढ़ला कैथवाड़ा में सुरेंद्र के खेत में मिट्टी इधर-उधर की गई थी। जिससे सुरेंद्र के पड़ोसी सोहनवीर के खेत की डोल कटने पर दोनों में तनातनी चल रही थी। बृहस्पतिवार को गांव का ही बंटी नशे में राशन डीलर ऋषिपाल के घर पहुंच गया। जहां सोहनवीर, सुनील समेत कई लोग बैठे थे। बंटी ने शराब पीने के लिए पानी मांगा, जिसको लेकर सुनील की बंटी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बंटी पक्ष से सुरेंद्र का बेटा थार सिंह उर्फ विजय (30) अपने साथी जगमाल (होमगार्ड), जय सिंह, प्रमोद समेत कई लोगों को लेकर पहुंचा। दोनों पक्षों में चाकूबाजी और फायरिंग हो गई। जिसमें विजय की मौत हो गई। प्रमोद, सोहनवीर, सचिन और जयसिंह घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्द भरी है तीन दशक की ये कहानी... अब तक तबाह हुए 1500 से ज्यादा आशियाने, पढ़िए- ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों में अवैध खनन को लेकर भी विवाद होने की चर्चा रही। एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार मामला अवैध खनन का नहीं डोल बंदी का है। 

उधर, मवाना के गांव बहोड़पुर निवासी फरमान (27) पुत्र नफीस की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। गांव के बाहरी छोर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बृहस्पतिवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। उसके पेट में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। इस संबंध में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed