फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man reached SSP office with son and said sir please back to home of his wife

Meerut: होंठ कटा बेटा लेकर SSP ऑफिस पहुंचा पति, बोला- पत्नी छोड़ गई घर, झूठा केस भी कराया, साहब! वापस बुलवा दो

Tue, 05 Mar 2024 08:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में मंगलवार को एक व्यक्ति अपने होंठ कटे बेटे को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने कहा कि मेरी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। साहब मेरी पत्नी को वापस बुलवा दो।

विज्ञापन
A man reached SSP office with son and said sir please back to home of his wife
पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गांव के रहने मोहित ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर पत्नी को वापस लाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का आरोप है कि होंठ कटा बेटा होने के बाद पत्नी छोड़कर फरार हो गई थी, क्योंकि उनके तालू, होंठ कटा बेटा हुआ है। आरोप है कि ससुराल वालों ने झूठा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लिसाड़ी गांव निवासी मोहित ने बताया कि 2022 में उसकी शादी मोदीनगर, जगतपुरी निवासी युवती से हुई थी। दोनों खुशी से रह रहे थे। सितंबर 2023 में पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे का तालू, होंठ जन्म से कटा हुआ था। दिव्यांग बच्चे को देखकर पत्नी को उसके मायके वाले भड़काने लगे। युवक ने बताया कि ससुराल वाले उसकी पत्नी से कहते हैं कि दिव्यांग बच्चे के साथ गुजारा कैसे करेगी।

विज्ञापन

युवक ने बताया कि उसके ससुराल वाले अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह कराना चाहते हैं। अपने मायके वालों की बातों में आकर पत्नी ने उसे व उसकी दिव्यांग मां को परेशान करना शुरू कर दिया। पूर्व में गाजियाबाद के गोविंदपुरी महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर

बताया कि 20 जनवरी 2024 को पत्नी मायके चली गई है। तबसे घर नहीं लौटी है। वह अपने साथ घर में रखे जेवरात, नगदी भी ले गई है। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed