{"_id":"5d0a86318ebc3e4dbd773fb5","slug":"a-girl-recruitment-by-fake-in-up-police-and-now-case-open-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये थी युवती को फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने की योजना, अब सामने आया बड़ा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ये थी युवती को फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने की योजना, अब सामने आया बड़ा राज
Thu, 20 Jun 2019 01:17 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
युवती को ले जाती महिला पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पकड़ी गई प्रशिक्षु महिला को फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने की योजना किसी और ने नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी ने बनाई थी। युवती उसके संपर्क में नहटौर थाने में आई थी। युवती के परिजनों को भी इसकी भनक पकड़े जाने पर लगी।
विज्ञापन
गांव जलालपुर आसरा की प्रीति नाम की युवती मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षण लेने के दौरान पकड़ी गई। फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके वह प्रशिक्षण में शामिल तो हो गई, लेकिन गिनती के दौरान पकड़ में आने पर उसका राज खुल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों व युवती के परिवार वालों ने बताया कि फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेने का पता उसके पकड़े जाने पर लगा हैं। युवती से मिलने के दौरान उसने बताया कि फिजिकल व लिखित परीक्षा देने के बाद वह कॉल लेटर व अन्य जानकारी के लिए नहटौर थाने आती थी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी से उसकी मुलाकात हुई। उसने ही झांसे में लेकर फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती कराने का भरोसा दिया। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उसने ही बिजनौर में मेडिकल कराने के बाद अगली योजना तैयार की।
विज्ञापन
इसके बाद लखीमपुर खीरी भेज दिया गया। लेकिन वहां दस्तावेज का मिलान नहीं मिलने पर मेरठ भेज दिया गया, जहां वह पकड़ी गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवती को पुलिसकर्मी ने फंसाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/