फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl murdered in Saharanpur and dead body found in closed house

सहारनपुर: युवती की गला रेतकर हत्या, ईंट से कुचला चेहरा, बंद मकान में पड़ा मिला शव

Tue, 28 May 2019 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
A girl murdered in Saharanpur and dead body found in closed house
घायल महिला को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड स्थित जोगी वाली गली में एक युवती की गला रेत कर एवं ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। उसका शव पड़ोस के ही निर्माणाधीन बंद मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने ताला तोड़कर शव का निकाला। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला 62 फुटा रोड स्थित जोगी वाली गली निवासी जमील की पुत्री मेहरुना (18 वर्ष) मंगलवार सुबह से ही लापता थी। मेहरुना के भाई तनवीर ने बताया कि सुबह छत पर मेहरुना को जाते हुए परिजनों ने देखा था। उसके बाद से मेहरुना लापता हो गई। दिन भर उसे तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद पड़ोस में बंद निर्माणाधीन मकान में मेहरुना के होने का संदेह हुआ। शाम लगभग साढ़े छह बजे परिजनों ने बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मेहरुना लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से गला रेता गया था और उसके चेहरे पर भी ईंट से वार किए गए थे। 
विज्ञापन


वहीं परिजनों ने कुतुबशेर पुलिस को हत्या की सूचना दी। जिस पर कुतुबशेर थाना, मंडी कोतवाली और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर एवं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हत्या की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी वारदात स्थल पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि युवती का शव पड़ोस के निर्माणाधीन बंद मकान में मिला है। यह मकान गंगोह के खानपुर निवासी रुस्तम का है। जिस पर बाहर से ताला लगा हुआ था। युवती बंद मकान में कैसे पहुंची और किसने हत्या की है, इसका पता लगाया जा रहा है।

बंद मकान में युवती की हत्या को लेकर पुलिस संशय में
युवती के सुबह से लापता हो जाने के बाद शाम साढ़े छह बजे पड़ोस के मकान से शव बरामद हो गया। बंद मकान के तालों ने पुलिस को उलझा दिया है। जिसका मकान है वह गंगोह के गांव खानपुर में रहता है। मकान के ताले लगे हुए हैं। फिर युवती मकान के अंदर कैसे पहुंच गई। घर की छत से छोटा रास्ता है तो सुबह से किसी ने उस रास्ते से जाकर मकान में नहीं देखा। शाम को मकान का ताला तोड़ा गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के बारे में पता चलेगा कि हत्या कब हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed