फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A dispute between husband and wife, the youth shot dead a bullet

...आखिर पति-पत्नी में ऐसा क्या हुआ, युवक ने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को मार ली गोली

Fri, 28 Apr 2017 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 28 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
A dispute between husband and wife, the youth shot dead a bullet
पति ने खुद को मार ली गोली

मेरठ में इंचौली गांव में आर्थिक तंगी से परेशान पशु व्यापारी ने बृहस्पतिवार दोपहर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार इंचौली गांव अंतर्गत मोहल्ला कुरैशियान निवासी पशु व्यापारी साजिद उर्फ सोनू (29) का विवाह दो वर्ष पूर्व मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी तबस्सुम से हुआ था। दोनों से पांच माह की बेटी इनाया है। परिजनों के मुताबिक व्यापार में घाटा होने और आर्थिक तंगी की वजह से साजिद कुछ दिनों से परेशान था। परिजनों की मानें तो बुधवार देर रात उसका पत्नी से विवाद हुआ। वह बिना खाना खाए सो गया था। 

विज्ञापन

गोली चलने पर दहशत में आये आसपास के लोग

A dispute between husband and wife, the youth shot dead a bullet
परिजनों में मचा कोहराम

बृहस्पतिवार सुबह फिर किसी बात पर विवाद हुआ। दोपहर करीब 12 बजे साजिद घर से निकला और मात्र दस कदम की दूरी पर उसने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली आरपार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साजिद को अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन साजिद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इंचौली थाना इंचार्ज विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed