फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A dead body of young man has found in fortuner car in Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh

देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर कार में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Feb 2020 01:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
A dead body of young man has found in fortuner car in Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh
फॉर्च्यूनर कार में एक युवक की लाश मिली - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव कस्बे में जानसठ तिराहे पर पुलिस बूथ के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार की डिक्की से बरामद हुआ है। उनके चार गोली मारीं गईं, तीन गोली सीने में और एक गर्दन के नीचे गोली मारी गई थी। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने देहरादून निवासी रामबीर, यतेंद्र चौधरी और रोजी के विरुद्ध रंजिशन हत्या करने की रपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में खतौली पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि जानसठ बस अड्डे के सामने पुलिस सहायता केंद्र के पास काले रंग की फॉर्च्यूनर कार लावारिस हालत में खड़ी है। सीओ आशीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लॉक कार का शीशा तोड़ कर खिड़की खोली। कार के अंदर ड्राइवर के बराबर वाली सीट खून से सनी हुई थी। खिड़की से गोली निकलने का निशान बना था। पुलिस ने कार की पिछली डिक्की खोली, तो उसके अंदर गोली लगा एक व्यक्ति का शव मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री के गनर की हत्या में उलझी पुलिस, परिजन बोले- इकलौता बेटा क्यों करेगा आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को कार के अंदर से तमंचा, शराब की बोतल व दो मोबाइल मिले, जिनमें मिले नंबरों पर बात की गई तो शव की शनाख्त देहरादून के आदर्श कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम के रूप में हुई। सीओ ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम से कार की जांच पड़ताल कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रोजी ने उसके पति को शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे फोन करके बुलाया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed