फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आंबेडकर कॉलेज के गेट पर छात्रों में चले लात-घूसे

आंबेडकर कॉलेज के गेट पर छात्रों में चले लात-घूसे

Thu, 19 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर कॉलेज के गेट पर छात्रों में चले लात-घूसे
मेरठ। गढ़ रोड पर डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज के गेट पर बुधवार दोपहर आधा दर्जन छात्रों ने दो छात्रों पर हमला बोल दिया। लात-घूसों से पीटने के बाद दोनों छात्रों पर बेल्ट से हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों छात्र पिटते रहे और आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल इमरजेंसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर गांव का निवासी इसराइल डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। छात्र ने बताया कि बुधवार को वह साथी इस्माइल के साथ कॉलेज के गेट पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन छात्रों ने उस पर हमला बोल दिया। इस्माइल ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। इस दौरान लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। दस मिनट तक भी तेजगढ़ी चौकी से पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। जबकि घटना स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। बाद में एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही आरोपी छात्र फरार हो गये। एसओ का कहना है कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed