फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पावलीखुर्द में जातीय संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

पावलीखुर्द में जातीय संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Tue, 06 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पावलीखुर्द में जातीय संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
कंकरखेड़ा।
विज्ञापन

खिर्वा रोड स्थित पावली खुर्द गांव में दो पक्षों में एक माह से रंजिश चल रही थी। सोमवार को दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट और पथराव में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। वहीं बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गांव में पुलिस तैनात की गई है।
पावलीखुर्द निवासी जगनरेश ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसकी बेटी जंगल से चारा लेकर आ रही थी। इस बीच रास्ते में गांव के हीप्रशांत व दीपक को चारे की पत्तियां लग गईं। आरोप है कि इस बात को लेकर उन्होंने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। युवती ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस दौरान गांव के गण्यमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशांत किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था। रास्ते में उसे युवती के भाई विपिन और मोनू मिल गए। इस दौरान उनमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। प्रशांत के शोर मचाने पर उसके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे विपिन व मोनू को पीटने लगे। इस बीच विपिन किसी तरह वहां से भाग गया। वहीं मोनू को पिटता देख उसके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। एक दूसरे पर पथराव किया गया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ दौराला पंकज कुमार ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। मारपीट में दोनों पक्षों से विपिन, मोनू, योगेश, प्रशांत, सुनील और एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र पंत का कहना है कि जगनरेश पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed