फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खतौली ट्रेन हादसे में घायल महिला की मौत

खतौली ट्रेन हादसे में घायल महिला की मौत

Tue, 05 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खतौली ट्रेन हादसे में घायल महिला की मौत
मेरठ। खतौली ट्रेन हादसे में घायल हुई एक और महिला की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार विगत 19 अगस्त की शाम खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ग्वालियर के थाना किला गेट क्षेत्र के घास मंडी बंडाघूरा निवासी मनीराम की पत्नी चतरोबाई (62) भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिन्हें मेडिकल अस्पताल मेरठ की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार चतरो बाई तभी से वेंटीलेटर पर थीं। यह महिला अपनी तीन रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रही थी। इस हादसे में महिला की एक रिश्तेदार की पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार रात चतरोबाई की मौत होने की सूचना मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजित चौधरी ने मेडिकल थाना पुलिस को दी। सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला वर्तमान में जीआरपी देख रही है। जिसके बाद जीआरपी ने ही सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed