{"_id":"59a5d74a4f1c1bfd268b46cf","slug":"91504040778-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इयरफोन लगाकर ट्रैक पार करता युवक ट्रेन से कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इयरफोन लगाकर ट्रैक पार करता युवक ट्रेन से कटा
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर में मंगलवार दोपहर ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके से टूटा मोबाइल फोन और इयरफोन की लीड मिली। पुलिस के अनुसार युवक ने इयरफोन लगा रखा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस और जीआरपी के अनुसार युवक ने ब्लू जींस और गुलाबी शर्ट पहनी हुई थी। युवक की उम्र करीब 28 साल मानी जा रही थी। मौके से मिले लंच बॉक्स से संभावना है कि युवक आसपास इंडस्ट्रियल एरिया में किसी फैक्ट्री में काम करता होगा। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के वक्त युवक इयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। जीआरपी ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर जीआरपी किरनराज के अनुसार युवक के मोबाइल फोन के सिम से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि मौके पर पहले परतापुर पुलिस पहुंची थी तो लोगों ने वहां इयरफोन की लीड पड़ी देखी थी। लेकिन जब जीआरपी पहुंची तो लीड कोई उठाकर ले गया।
- परतापुर में हादसा, नहीं हुई युवक के शव की शिनाख्त