फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा, बसपा नेता भिड़े -2

भाजपा, बसपा नेता भिड़े -2

Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा, बसपा नेता भिड़े -2
भाजपा नेता और बसपा पार्षद भिडे़
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर के मलियाना में नगर निगम द्वारा लगवाई जा रही एलईडी लाइट को लेक र भाजपा नेता और बसपा पार्षद भिड़ गए। दोनो के समर्थकों में जमकर लाठी डंडे चले। घरों में घुसकर पीटा गया। वहीं दोनों के समर्थकों ने थाने पर भी हंगामा किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मलियाना में नगर निगम द्वारा खंभों पर एलईडी लाइट लगवाई जा रही है। रविवार को तीन बजे इसे लगवाने को लेकर बसपा पार्षद नरेश कुमार और भाजपा नेता पिंटू के बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों के समर्थक लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घरों में घुसकर एक दूसरे को पीटा गया। सूचना पर पहुंची टीपी नगर थाना पुलिस ने जानकारी ली।
विज्ञापन

बसपा पार्षद नरेश कुमार का कहना था कि नगर निगम द्वारा एलईडी लगवाई जा रही थी, लेकिन पिंटू ने ये कहकर काम रुकवा दिया कि सरकार हमारी है, जहां वे चाहेंगे वही लाइट लगेगी। लाइट लगा रहे ठेकेदार के कर्मचारियों ने उन्हें ये जानकारी दी। सूचना पर वे मौके पर गए। उन्होंने पिंटू से आपत्ति जताई तो उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। उसके कपडे़ फाड़ दिए। वो उसके साथी जान बचाकर अपने एक जानकार के घर में घुसे तो उन्होंने घर में घुसकर पीटा। घर की महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्रता की। उनकी बेटी को भी खींचने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिंटू का कहना था कि पार्षद नरेश और उसके कुछ साथी क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का धंधा करा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कर दी थी। इसी रंजिश में पार्षद और उसके साथियों ने लाइट के बहाने उन पर हमला कर दिया। ये लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर उनके घर में घुसे और पिटाई की। उन्हें और उनके भाइयों को चोट आई है। वे लगातार पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पक्षों को थाने ले गई, जहां दोनों के समर्थकों ने हंगामा किया। बखेडे़ की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी पहुंचे। थाने में वार्ता के प्रयास विफल होने पर दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी।

दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माने। दोनों तरफ से मारपीट, घर में घुसकर अभद्रता समेत कई आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। एक महिला ने भी पिंटू आदि के खिलाफ घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। तीनों तहरीरों पर रिपोर्ट दर्ज होगी। अखिलेश भदौरिया, सीओ ब्रह्पुरी


एसओ के सामने ही उलझे
झगड़े की सूचना पर भाजपा और बसपा के सैकड़ों समर्थक थाने पहुंच गए । इनमें दर्जनों महिलाएं भी थी। उन्होंने थाना घेर लिया और हंगामा काटने लगे। एसओ ब्रजेश शर्मा ने पार्षद नरेश और भाजपा नेता पिंटू को बुलाकर दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इंस्पेक्टर के सामने ही दोनोें में खूब बहस हुई। यहां तक कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिल गई है।

भाजपा नेता कमल दत्त से धक्कामुक्की
पिंटू के पक्ष में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा टीपी नगर थाने पहुंचे तो पार्षद के पक्ष में आई महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार है तो क्या उनके नेता दादागिरी दिखाएंगे। दलितों की बस्ती में लाइट नहीं लगेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों की सुनवाई नही हो रही। महिलाओं की कमल दत्त से खूब बहस हुई। महिलाओं ने कमल दत्त और पिंटू से भी खूब धक्का मुक्की की। कुछ महिलाओं ने कहा कि सत्ता की धौंस मत दिखाओ। ये तो आती जाती रहती है।


पुलिस ने खदेड़े समर्थक
थाने में दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे थे। कुछ में तो वहीं झड़प भी हुई। माहौल गर्माने लगा तो थाने के पुलिस कर्मियों ने भीड़ को लाठियां फटकाकर बाहर खदेड़ा। इसके बाद दोनों के समर्थक थाने के बाहर ही खडे़ रहे।

खास बात
नगर निगम द्वारा लगाई जा रही एलईडी को लेकर हुआ बखेड़ा, घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed