{"_id":"5954e1be4f1c1bdb778b4a05","slug":"91498735038-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, विरोध में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, विरोध में मारपीट
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बहनों से छेड़छाड़, दी तेजाब डालने की धमकी
नगर की एक कालोनी में बुधवार सुबह मनचलों ने दो सगी बहनों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उन्हें पीटा। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर युवकों ने उनके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। धमकी के बाद से युवतियां दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
कालोनी निवासी दो सगी बहनें सुबह किसी काम से जा रही थी। घर से थोड़ी दूर दो मनचलों ने उनका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब युवतियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।
युवतियों का कहना है कि जाते समय मनचलों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वे तेजाब डालकर चेहरे बिगाड़ देंगे। युवतियों ने बताया कि युवक काफी समय से परेशान कर रहे हैं। वह आते-जाते वक्त पत्थर फेंककर मारते हैं। युवतियों की शिकायत पर पुलिस मनचलों की तलाश में लगी है।