{"_id":"5c7d9221bdec22145544d64c","slug":"81551733281-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम अब घर से जा रहे हैं, हमें ढूंढने की जरुरत नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हम अब घर से जा रहे हैं, हमें ढूंढने की जरुरत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी का बेटा नगदी और जेवर लेकर लापता
- दोस्त के घर से पुलिस ने बरामद की नगदी, जेवर और एक स्कूटी
मेरठ/कंकरखेड़ा। व्यापारी का बेटा 12 लाख रुपये की नकदी और सात लाख के जेवरात लेकर लापता हो गया। परिजनों ने तलाश किया लेकिन छात्र का सुराग नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि नकदी व जेवरात छात्र के दोस्त के घर से बरामद कर लिए है। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस के अनुसार छात्र ने घर से जाने से पहले मोबाइल से अपने परिजनों को एक मैसेज भी किया था कि अब हम घर छोड़कर जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार अर्चित सेठी (16) पुत्र दिनेश सेठी निवासी सरधना रोड आर्य नगर कक्षा 11वीं का छात्र है। दो दिन पूर्व छात्र का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद छात्र अपने घर से लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर लापता हो गया। जाने से पहले छात्र ने अपने परिजनों को मोबाइल से एक मैसेज भी किया कि अब हम आपका घर छोड़कर जा रहे हैं। हमारा पीछा करने की जरूरत नहीं है। परिजन थाने पहुंचे और छात्र के लापता होने की तहरीर दी। छात्रा के पिता का कपड़े का व्यापार है। वहीं पुलिस ने तुरंत छात्र के अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने छात्र की मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उसकी रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव के दो युवकों से दोस्ती निकली। जांच में सामने आया कि छात्र उनके पास भी गया था। पुलिस ने दोस्तों के घर से ही कुछ नकदी व जेवरात भी बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। दोस्तों के घर से नकदी व जेवरात बरामद होने के बाद पुलिस मामले को गंभीर मान रही है। छात्र का घर से लापता होना भी संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि लगातार छात्र के मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस हो रही है। पुलिस छात्र को सकुशल बरामद करने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि छात्र के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। छात्र की तलाश की जा रही है। वहीं सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि छात्र का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। छात्र की लोकेशन लगातार मिल रही है। जल्द ही छात्र का सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
दोस्त से पूछताछ
पुलिस ने बताया कि 12 लाख नकद और सात लाख के जेवर दोस्त के घर से मिले है। पुलिस अभी दोस्त से पूछताछ कर रही है। छात्र घर से जाने के बाद अपने दोस्त के घर गया था। हालांकि दोस्त ने छात्र के जाने की कोई जानकारी न होने की बात बताई।