{"_id":"5b579c414f1c1bb15c8b45df","slug":"81532468289-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज से पकड़े जाएंगे कैंपस में छेड़छाड़ करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटेज से पकड़े जाएंगे कैंपस में छेड़छाड़ करने वाले
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में बीकॉम ऑनर्स की दो छात्राओं से कैंटीन से क्लास तक छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अहम होगी। आज बुधवार को छात्राओं को फुटेज दिखाकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार एक छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। बुधवार को इस मामले में कुछ सफ लता मिल सकती है। वहीं, यूनिवर्सिटी की तरफ से चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कैंपस के इंजीनियर से बात करके मेन गेट और डिग्गी वाले रास्ते की तरफ जाने वाले गेट की फुटेज छात्राओं को दिखाने की बात कही। मंगलवार को सीसीएसयू प्रशासन ने मेन गेट डिग्गी वाले रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज ले ली। सर छोटूराम के गेट पर लगे कैमरे की फु टेज बुधवार को ली जाएगी। ये फुटेज सोमवार दोपहर एक बजे से मध्याह्न तीन बजे के बीच की हैं। इसी अंतराल में ये घटना हुई थी।
बिछेगा कैमरों का जाल
सीसीएसयू के मेन गेट सर छोटूराम गेट और डिग्गी वाले रास्ते समेत मुख्य स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगेंगे। कैंपस के 30 विभागों के बाहर और भीतर भी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं, चीफ प्रॉक्टर बोर्ड की टीम ने रात को हॉस्टलों में छापे मारे। टीम को विवि के खेल मैदान पर तीन बाहरी युवक शराब पीते मिले।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार होंगे
विश्वविद्यालय में छेड़छाड़ के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी