{"_id":"5b32a7174f1c1bda6e8ba1a3","slug":"81530046231-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुर्ती में आज चलेगा कैंट बोर्ड का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालकुर्ती में आज चलेगा कैंट बोर्ड का डंडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुर्ती में आज से मीट की दुकानें खोली तो चलेगा डंडा
मेरठ। लालकुर्ती में सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। मार्केट बंद होने की वजह से दो ही दुकानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने माइक से एलान कर साफ कर दिया कि बुधवार से यहां मीट की दुकानें लगी तो चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। कैंट बोर्ड की टीम बुधवार को दूसरी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
लालकुर्ती चौराहे से जीरो माइल के बीच सालों से सड़क किनारे खोखे बनाकर मीट बेचा जा रहा है। ये भी तब जबकि पास ही एक स्कूल है। यहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। कैंट बोर्ड स्पष्ट कर चुका है कि यहां पर मीट की दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। इसके बावजूद यहां किसी ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर टीम यहां कार्रवाई करने पहुंची। मंगलवार को मार्केट बंद होने की वजह से टीम को यहां पर कुछ ठेले वाले और दो ही खोखे खुले मिले। टीम ने इन लोगों को भगा दिया। सीईई अनुज सिंह ने माइक से एलान किया कि यहां पर कोई मीट की दुकान नहीं लगाएगा। बुधवार को अभियान चलाकर यहां से मीट की सारी दुकानें हटवा दी जाएंगी। दुकानें हटवाने के बाद टीम यहां लगातार मॉनीटरिंग करेगी।
वीरबाला पथ के गड्ढे भरने शुरू
मेरठ। लंबे समय से टूटी पड़ी वीरबाला पथ मार्ग पर काम शुरू हो गया है। कैंट बोर्ड की टीम ने वोल्गा रेस्टोरेंट तक सड़क के गड्ढे भर दिए हैं। इसके अलावा मंगलवार को वार्ड नंबर तीन में टीम ने अभियान चलाया। कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर क्षेत्र में 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सीईई अनुज सिंह, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, राजस्व अधीक्षक जयपाल तोमर और राजकुमार शर्मा ने टीम के साथ वार्ड नंबर तीन में पहुंचकर संजय गांधी मार्केट में मेनहॉल खोलकर नाले की सफाई कराई। बुधवार को टीम प्रेशर पंप से ब्लॉकेज चेक करेगी। वीर बाला पथ पर गड्ढे भरने के अलावा पानी निकासी के लिए एक जगह पाइप डाले गए हैं।