{"_id":"5b22bada4f1c1b6a4d8b6976","slug":"81529002714-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगिनी राजेश्वरी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगिनी राजेश्वरी से मांगी रंगदारी
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने योगिनी राजनंदेश्वरी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुक्रताल में स्थित बालाजी योगधाम विज्ञान अनुसंधान केन्द्र की संस्थापक योगिनी मां राजनंदेश्वरी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।15 दिन के भीतर उनके आश्रम की दीवार पर दो बार यह पत्र चस्पा किए गए हैं। इनमें बदमाशों ने पचास लाख रुपये और पांच बीघा जमीन देने की मांग की है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीर्थनगरी शुक्रताल निवासी योगिनी मां राजनंदेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके आश्रम के बाहर दीवार पर पत्र किए हैं। पहला पत्र करीब 15 दिन पहले और दूसरा बुधवार रात चस्पा किया गया। रंगदारी और पांच बीघा जमीन नहीं देने पर बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी है। योगिनी मां राजनंदेश्वरी दहशत में है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। धमकी से शुक्रताल के संत समाज में आक्रोश है।