फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पति को जेल भिजवाते ही महिला के साथ मारपीट, घर से निकाला

पति को जेल भिजवाते ही महिला के साथ मारपीट, घर से निकाला

Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पति को जेल भिजवाते ही महिला के साथ मारपीट, घर से निकाला
कंकरखेड़ा। पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपी एयर फोर्स से रिटायर्ड हवलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के जेल जाते ही उसके परिजन महिला से इतने नाराज हुए कि महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। जिस पर पुलिस ने महिला को घर में प्रवेश कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने एक सप्ताह पूर्व थाने पर तहरीर दी थी। आरोप था कि उसका पति उसका उत्पीड़न करता है। बिना बात ही उसकी बेरहमी से पिटाई करता है। आरोपी पति के किसी अन्य महिला से संबंध बताए गए। सारथी संस्था की अध्यक्षा कल्पना पांडे के साथ पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार सोमवार को आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पति के जेल जाते ही उसके भाइयों और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को घर में प्रवेश कराया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed