{"_id":"5adcffcd4f1c1be2798b5ac8","slug":"81524432845-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी खरखौदा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी खरखौदा पुलिस
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दीपांशु की हत्या के मामले में चौथे दिन भी पुलिस खाली हाथ रही। पुलिस दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझ गई है। गोली कौन से हथियार से मारी गई, इसका ही पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने शादी समारोह में फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
नंदग्राम गाजियाबाद निवासी दीपांशु निगम का चार दिन पूर्व हापुड़ रोड स्थित भाजपा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस के पास गोली लगा शव मिला था। दीपांशु फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में आया था। पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले बारातियों का रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस होने की बात सामने आयी।
पुलिस ने इन लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच की। लेकिन दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला उलझा है। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दीपांशु के सिर में लगी गोली किस असलहे से लगी है। खरखौदा थानाध्यक्ष/एएसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद शादी समारोह में आने वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की फिर से जांच होगी।