फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चालक आरोपी है तो चालान करो, वरना छोड़ो

चालक आरोपी है तो चालान करो, वरना छोड़ो

Wed, 28 Mar 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
चालक आरोपी है तो चालान करो, वरना छोड़ो
चालक आरोपी है तो चालान करो, वरना छोड़ो
विज्ञापन

मेरठ। लेड की प्लेटों से लदा कैंटर चोरी होने के चार दिनों बाद पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने कैंटर चालक को भी तभी से हिरासत में ले रखा है। मंगलवार रात ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ कई ट्रांसपोर्टर और चालक के परिजन टीपी नगर थाने पहुंचे। कहा कि या तो चालक का चालान करो या उसे अभी थाने से छोड़ो।
गौरव शर्मा ने इंस्पेक्टर टीपी नगर से कहा कि वे इस केस में पुलिस की पूरी तरह से मदद को तैयार हैं। लेकिन पुलिस द्वारा चार दिनों से कैंटर चालक को शक के आधार पर हिरासत में रखना उचित नही है। यदि वो कसूरवार है तो पुलिस सुबूतों के साथ उसे जेल भेजे, नहीं तो उसे सुपुर्दगी में दे। गौरव के अनुसार इस केस में पुलिस ने कैंटर ले जाने वाले आरोपियों की फुटेज तक भी नही दिखाई। उन्होंने अपने स्तर से ही फुटेज जुटाई। ट्रांसपोर्टर तो खुद पुलिस की मदद कर रहे हैं। पुलिस चाहे तो जहां से कैंटर में तेल डलवाया गया, वहां से पता करे। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है और उसके बाद छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फुटेज भी मिली है। जिस पर पुलिस वर्क कर रही है। गाजियाबाद पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे सामने फिर भी पुलिस नाकाम
मेरठ। बीते शनिवार चोरी हुए इस कैंटर के मामले में पुलिस दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कैंटर ले जाने वालों के चेहरे भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। लेकिन इसके बाद भी पुलिस आरोपी पकड़ने तो दूर कैंटर तक बरामद नहीं कर पाई है। चोरी हुआ कैंटर एक पेट्रोल पंप पर ट्रेस हो चुका है। उसे ले जाने वाले वाले संदिग्ध लोग भी फुटेज में कैद हैं, लेकिन पुलिस उन तक पहुंचना तो दूर, ये भी पता नहीं कर सकी कि आखिर ये हैं कौन। शक है कि लेड की प्लेटें किसी फर्म को बेचने की कोशिश में कैंटर गाजियाबाद ले जाया गया हो।

खास बातें:
लेड की प्लेटों से भरा कैंटर चोरी होने का मामला
कैंटर चालक को छुड़ाने थाने पहुंचे ट्रांसपोर्टर और परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed